मुंबई। सांगली शहर के गरपीर चौक पर बीती रात डबल मर्डर से तनाव बढ़ गया है। सांगली शहर पुलिस स्टेशन की टीम ने गरपीर चौक इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी है और मामले की छानबीन कर रही है। इस घटना की छानबीन कर रहे पुलिस अधिकारी ने बुधवार को बताया कि दलित महासंघ के अध्यक्ष उत्तमराव मोहिते का मंगलवार को जन्मदिन था और वे गरपीर चौक पर अपना जन्मदिन मना रहे थे। देर रात उनके जन्मदिन कार्यक्रम में शाहरुख शेख उर्फ शब्या अपने कार्यकर्ताओं सहित आया और उसने जन्मदिन के मौके पर बनाया गया भोजन किया। इसके बाद शाहरुख शुभकामना देने के लिए उत्तमराव मोहिते के पास गया और धारदार हथियार से मोहिते पर हमला कर दिया। इस घटना में उत्तमराव मोहिते की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद उत्तमराव मोहिते के समर्थकों ने शाहरुख पर हमला कर दिया और मौके पर ही शाहरुख की भी मौत हो गई। इस घटना से सांगली के गरपीर चौक इलाके में तनाव फैल गया। घटना की सूचना मिलते ही सांगली शहर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सांगली शहर पुलिस स्टेशन की टीम ने बुधवार को मामला दर्ज किया है और आगे की छानबीन कर रही है। अब तक की छानबीन के अनुसार यह डबल मर्डर आपसी रंजिश की वजह से हुआ है।
You may also like

'पवित्र रिश्ता' फेम ऋत्विक धनजानी संग कास्टिंग काउच और वो डायरेक्टर, कहा- मैं 20 साल का था, मेरी पैंट गीली हो गई

मुंबई को इंटरनेशनल सिटी बनाना है, तो अवैध झोपड़ों को हटाना जरूरी... बॉम्बे हाईकोर्ट ने दिखाई सख्ती

Mahindra ने अक्टूबर 2025 में 31% की बंपर ग्रोथ के साथ बेची 71,624 गाड़ियां, Scorpio बनी नंबर 1, जानें बाकी सबके हाल

KVS, NVS Vacancy 2025: केंद्रीय और नवोदय विद्यालयों में निकली टीचिंग- नॉन टीचिंग भर्ती, CBSE का नोटिफिकेशन जारी

शुभ मंगल सावधान! दुनिया में पहली बार लड़की ने रचाई Ai से शादी, परिवार-रिश्तेदार सबने दिया आशीर्वाद




