मुंबई। पालघर. बोईसर के पास्थल क्षेत्र में एक खौफनाक वारदात से सनसनी फैल गई। लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे एक व्यक्ति ने अपनी महिला साथी के आशिक को घर बुलाकर धारदार हथियार से बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया। वारदात के बाद आरोपी और महिला फरार हो गए। मिली जानकारी के अनुसार, पास्थल स्थित बालाजी कॉम्प्लेक्स में रहने वाला सुरेंद्र सिंह पिछले कुछ वर्षों से रेखा सिंह और उसके आठ साल के बेटे के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहा था। रेखा ने पहले पति को छोड़कर सुरेंद्र के साथ रहना शुरू किया था। इसी दौरान रेखा का परिचय हरीश नामक युवक से हुआ, जिसके साथ उसके नज़दीकी संबंध बन गए। जब सुरेंद्र को इस रिश्ते की भनक लगी, तो वह गुस्से से आगबबूला हो गया। और घर बुलाकर हरीश की बेरहमी से हत्या कर दी। तारापुर पुलिस मामले में केस दर्ज कर फरार आरोपी की तलाश में जुटी है।
You may also like
अपनी ही पत्नी` के लिए दूसरा पति ढूंढ लाया शख्स शादी भी करवाई वजह जानकर सैल्यूट करने लगे लोग
10 मिनट एक्सरसाइज vs 10,000 स्टेप्स: वेट लॉस के लिए क्या है बेहतर?
सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल? GST लागू होने से क्या बदलेगा!
सावधान! करोड़ों एंड्रॉयड यूजर्स पर साइबर अटैक का खतरा, सरकार ने जारी किया अलर्ट
महिला का बैग` एयरपोर्ट पर चेक किया तो उड़े अधिकारियों के होश, चोरी से लेकर जा रही थी 130 जहरीले मेंढक, मच गया हड़कंप