
पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार सुबह बिहार में सफाई कर्मचारी आयोग के गठन की घोषणा की है। कल ही शनिवार सुबह उन्होंने पत्रकारों का पेंशन बढ़ाने का ऐलान किया था।
नीतीश कुमार ने आज सुबह एक्स पोस्ट कर लिखा कि बिहार में सफाई कर्मचारियों के अधिकारों एवं हितों की सुरक्षा, कल्याण, पुनर्वास, सामाजिक उत्थान, शिकायतों के निवारण तथा विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की निगरानी सुनिश्चित करने के लिए विभाग को बिहार राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के गठन का निर्देश दिया है।
उन्होंने कहा कि यह आयोग सफाई कर्मियों के हितों, उनके अधिकारों की सुरक्षा के संबंध में सरकार को सुझाव देगा तथा सफाई कार्यों में लगे लोगों से संबंधित कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा कर उसे लागू करवाने हेतु समुचित कार्यवाही करेगा। बिहार राज्य सफाई कर्मचारी आयोग में एक अध्यक्ष, एक उपाध्यक्ष एवं पांच सदस्य होंगे, जिनमें एक महिला/ट्रांसजेंडर होंगे।
You may also like
ओयो होटल से जुड़ा एक अनोखा वीडियो हुआ वायरल
स्कूल से निभाˈ घर आते हीं सीधा दादा के रूम मे जाती थी दादा भी निभा को बहुत प्यार करते थे
जेल से बाहरˈ आते ही सीधे जंगल बुलाया अपनी गर्लफ्रेंड को फिर जो हुआ उसने इस लव स्टोरी को बना दिया बिल्कुल अलग
यमराज की कहानी: मृत्यु के देवता और अमृत का संवाद
पानी पीने मेंˈ सबसे बड़ी गलती कर रहे हैं 90% लोग जानिए आयुर्वेद क्या कहता है सही समय और तरीका