
इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में सेवा पखवाड़े मनाया जा रहा है। इसके तहत संचालनालय पुरातत्व अभिलेखागार एवं संग्रहालय भोपाल द्वारा "अतीत के शक्ति स्पंदन को वर्तमान शक्तिशाली भारत की अवधारण" विषय पर एक छायाचित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रह है। प्रदर्शनी का शुभारंभ आज शनिवार को सुबह 10 बजे इतिहासकार जेसी उपाध्याय करेंगे।
जनसमपर्क अधिकारी महिपाल अजय ने बताया कि यह प्रदर्शनी 30 सितम्बर 2025 तक केन्द्रीय संग्रहालय इन्दौर में रहेगी। प्रदर्शनी में प्रदेश की उत्कृष्ट देवी प्रतिमाओं के चित्रों का प्रदर्शन होगा। प्रदर्शनी प्रति दिन सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक दर्शकों के लिये खुली रहेगी, प्रदर्शनी में महिलाओं एवं बच्चों का प्रवेश इस अवधि में निःशुल्क रहेगा।
You may also like
करीना कपूर: 'रिफ्यूजी' से लेकर 'जब वी मेट' तक, जानें बेबो की अदाकारी की कहानी
स्मृति मंधाना का रिकॉर्ड शतक हुआ बेकार, ऑस्ट्रेलिया ने भारतीय टीम को 43 रन से हराया
अभिनेता मोहनलाल को मिलेगा दादासाहेब फाल्के पुरस्कार, पीएम मोदी ने दी बधाई
स्मृति मंधाना के रिकॉर्ड शतक के बावजूद भारत हारा, ऑस्ट्रेलिया ने 43 रन से मैच जीतकर 2-1 से सीरीज की अपने नाम
OPS New Rule 2025 :सभी कर्मचारियों को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला