
इंदौर (मध्य प्रदेश)। देश में मिनी मुंबई के नाम से प्रसिद्ध इंदौर शहर के रानीपुरा क्षेत्र में जवाहर मार्ग पर प्रेमसुख टॉकीज के पीछे एक पांच मंजिला मकान धंसने से दो लोगों की मौत हो गई। मलबे में दबे कुल 14 लोगों में से 12 को बचा लिया गया है। इसकी पुष्टि कलेक्टर शिवम वर्मा ने की। उन्होंने बताया कि बचाए गए लोगों में से एक के पैर में गंभीर चोट आई है और उसका उपचार किया जा रहा है।
अधिकारियों के अनुसार, यह हादसा रात लगभग नौ बजे जवाहर मार्ग में झंडा चौक के पास दौलतगंज में प्रेम टॉकीज के पीछे हुआ। सूचना मिलते ही
नगर निगम और पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचे। तीन जेसीबी के माध्यम से राहत और बचाव अभियान शुरू किया गया। आसपास के लोगों के मुताबिक, इस मकान में छह परिवार रहते हैं। राहत और बचाव अभियान में एसडीईआरएफ की टीम की भी मदद ली गई।
You may also like
चाची ने भतीजे संग किया ऐसा` कांड लोग बोले- अपने बच्चों को कभी इस घर में नहीं भेजेंगे
मण्डलायुक्त ने निर्माणाधीन परियोजनाओं की गुणवत्ता और समयबद्धता पर कड़ा निर्देश दिया
राजस्थान कांग्रेस में खत्म हुआ वनवास का दौर! 6 सस्पेंडेड नेताओं को पार्टी में फिर मिली एंट्री, जाने कैसे बदलेंगे सियासी समीकरण
यहाँ बच्चा गौरा पैदा हो तो` मिलती हैं दर्दनाक सजा काली संतान के लिए महिलाएं पीती हैं ये चीज
PM Kisan Yojana के लाभार्थी ध्यान दें, इन किसानों के आवेदन रद्द कर सकती है सरकार, जानें डिटेल्स