भाेपाल । अच्छाई पर बुराई की जीत का प्रतीक और असत्य पर सत्य की विजय पताका का महापर्व विजयादशी आज गुरुवार काे देशभर में धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। मप्र के मुख्यमंत्री डाॅ. यादव ने दशहरा पर्व पर प्रदेशवासियाें काे शुभकामनाएं दी है। साथ ही उन्होंने प्रदेशवासियों से अपने जीवन में भी बुराई को दूर कर अच्छाइयां अपनाने का आह्वान किया।
मुख्यमंत्री डाॅ. यादव ने गुरुवार काे अपने ऑफिशियल साेशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पाेस्ट कर अपने शुभकामना संदेश में कहा - महापर्व विजयादशमी की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। यह पावन पर्व हमें 'यतो धर्मस्ततो जयः' का स्मरण कराकर सदैव धर्म, सत्य और न्याय के मार्ग पर चलने की अथाह प्रेरणा देता है। आइए, मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने हेतु संकल्पित हों। जय श्री राम!
You may also like
भारत-रूस के बीच 3 अक्टूबर 2000 को हुई थी ऐतिहासिक साझेदारी, रूसी राजदूत ने दी बधाई
विदेश में राहुल गांधी हमेशा भारत की छवि बिगाड़ते हैं, इसमें कोई आश्चर्य नहीं: सुधांशु त्रिवेदी
Uttar Pradesh: महिला बार-बार दे रही थी बच्चियों को जन्म,, फिर जेठ ने किया ऐसा कि...
Rajasthan: एनएसयूआई कार्यकर्ता हमला मामला, गहलोत ने कहा पुलिस मौजूदगी में हुआ हमला
लोग आपको बौना या ठिंगना बोलकर चिढा़ते` है तो चिंता ना करे, बन जाइये लम्बू जी बस ये चीज़े खाएँ