Next Story
Newszop

आज का राशिफल 21 जून2025: ये जातक विपरीत स्थिति में अच्छा प्रदर्शन करेंगे

Send Push
image

मेष
जल्दबाजी से बचना चाहिये।काम नहीं करना चाहते हैं उसी को करना पड़ सकता है। व्यापार में उधारी न करें। माता के स्वास्थ्य को लेकर चिन्ता रहेगी। तकनीकी कारणों से काम में रुकावटें आ सकती हैं।

वृषभ
जीवनसाथी की सलाह को अत्यधिक महत्व देंगे। कार्यक्षेत्र में वर्चस्व बढ़ेगा। मित्रों के बीच अत्यन्त लोकप्रिय रहेंगे। सभी काम योजनाबद्ध रूप से करेंगे, जिससे बहुत लाभ होगा। विपरीत परिस्थितियों के बीच अच्छा प्रदर्शन करेंगे।

-मिथुन
सभी जिम्मेदारी मन लगाकर पूरा करेंगे। कार्यक्षेत्र में प्रतिस्पर्धा का वातावरण रहेगा। नये व्यापारिक अनुबन्ध हो सकते हैं। कारोबार में अच्छा लाभ कमा लेंगे। दाम्पत्य जीवन में खुशियां बढ़ेंगी। आत्मचिन्तन अवश्य करें।

कर्क
धार्मिक भावनाओं से ओत-प्रोत रहेंगे। सिरदर्द की समस्या हो सकती है।भाई-बहनों के साथ अच्छा समय बितायेंगे। आमदनी के साधनों में वृद्धि होगी। भावनाओं में आकर निर्णय न लें। सेहत को लेकर समस्या हो सकती है।

सिंह
मेहनत के कारण शाम को थकान और बदन दर्द का अनुभव कर सकते हैं।कार्यक्षेत्र में लोकप्रिय रहेंगे। जीवनसाथी के साथ समय बिताएंगे। आप दूसरों की बुराई न करें। दिन सामान्य रहेगा।

कन्या
कार्यक्षेत्र में आपको बड़ा काम सौंपा जा सकता है। लोगों के चहेते बने रहेंगे।घूमने की योजना बना सकते हैं। प्रेमी डेट पर जाने का विचार बना सकते हैं। अज्ञात लोगों पर अधिक विश्वास न करें।

तुला
कारोबार के लिये दिन बहुत अच्छा है। स्वास्थ्य बहुत अच्छा रहेगा। घर की साफ-सफाई और व्यवस्था पर अधिक ध्यान देंगे। शत्रुओं की योजना फेल हो सकती है। खर्च करते समय बजट का ध्यान रखें। रिश्तेदारों के साथ सम्बन्ध मधुर होंगे।

वृश्चिक
कार्यों में नवीनता आने से उत्साहित रहेंगे। प्राइवेट जॉब कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है। नये काम को लेकर शीघ्रता न करें। पुरानी गलतियों से सीखने का अवसर मिलेगा। किसी कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं।

धनु
आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कारोबार को लेकर नई योजना बनाने के लिये दिन शानदार है। शुभ कार्यों में धन खर्च होगा। यदि आपको कोई सलाह देता है तो तत्काल प्रतिक्रिया न दें। अहंकारी न बनें।

मकर
अनर्गल बातों पर अधिक ध्यान न दें। दुविधापूर्ण स्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। लजीज भोजन का आनन्द लेंगे। बॉस आपकी काफी प्रशंसा करेंगे। मन में किसी तरह का पूर्वाग्रह न पालें। यात्रा से लाभ होगा।

कुंभ
परिजनों की चिन्ता रहेगी। करियर को लेकर उत्तम अवसर मिल सकते हैं। समय व्यर्थ न करें। माइग्रेन के रोगियों को यात्रा से बचना चाहिये। बड़ा काम करने की इच्छा होगी। व्यापार में सहयोगियों के साथ तनाव हो सकता है।

मीन
महत्वपूर्ण कार्यों को जरूर पूरा कर लें। उच्च पद मिल सकता है। प्रभावशाली लोगों से मित्रतापूर्ण सम्बन्ध बनेंगे। कारोबार की समस्यायें दूर होंगी। प्रेम सम्बन्धों का भरपूर आनन्द लेंगे। मानसिक थकान महसूस कर सकते हैं।
पं सुभाष पाण्डेय

Loving Newspoint? Download the app now